"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
यशोमती मैया से बोले नंदलाला || Yashomati Maiya Se Bole Nandlala lyrics in hindi
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 16 मई 2026
भजन का अर्थ
यह भजन कृष्ण और यशोदा माँ के बीच प्यार भरी बातचीत को दर्शाता है, जिसमें बाल कृष्ण मासूमियत से पूछते हैं कि राधा गोरी क्यों हैं और वे सांवले क्यों, और माँ प्रेम से उनका मन रखते हुए उत्तर देती हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन जन्माष्टमी और कृष्ण भजन-कीर्तन में हल्के-फुल्के, स्नेहपूर्ण भाव से गाया जाता है।
भजन के बोल
यशोमती मैया से बोले नंदलाला ||
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला..
यशोमती मैया से बोले नंदलाला |
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ||
बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया ||
कारी अंधियारी आधी रात में तू आया
लाडला कन्हैया मेरा,
हो हो हो हो हो हो हो
लाडला कन्हैया मेरा काली कमली वाला ,इसीलिए काला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला |
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ||
बोली मुस्काती मैया ||, सुन मेरे प्यारे ||
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने,
हो हो हो हो हो हो हो
काले नैनों वाली ने ऐसा जादू डाला, इसीलिए काला ||
यशोमती मैया से बोले नंदलाला |
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
