"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
चलो बुलावा आया है लिरिक्स | Chalo Bulawa Aaya Hai Baba Ne Bulaya Hai Lyrics | Khatu Shyam Bhajan
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 13 जुलाई 2026
भजन का अर्थ
यह भजन खाटू श्याम बाबा के धाम जाने के निमंत्रण की खुशी और उनकी असीम कृपा का वर्णन करता है - बाबा को "हारे का सहारा" कहा गया है, जो हर दुखी और निराश भक्त की झोली भर देते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन खाटू श्याम मेले, फाल्गुन मास की खाटू यात्रा और श्याम बाबा के भजन-कीर्तन में गाया जाता है।
इससे जुड़ी मान्यता
खाटू श्याम बाबा को महाभारत के वीर बर्बरीक का ही रूप माना जाता है। भीम के पौत्र बर्बरीक ने युद्ध में हारने वाले पक्ष का साथ देने की प्रतिज्ञा ली थी, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका पर श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान माँग लिया। बर्बरीक ने बिना झिझक शीश अर्पित कर दिया, बस पूरा युद्ध देखने की इच्छा जताई। श्रीकृष्ण ने उस शीश को पहाड़ी पर रखवाया, और युद्ध के बाद उसकी निष्पक्ष साक्षी से प्रसन्न होकर वरदान दिया कि कलियुग में बर्बरीक "श्याम" नाम से पूजे जाएँगे और हारे हुए, निराश भक्तों का सहारा बनेंगे।
भजन के बोल
चलो बुलावा आया हैं, बाबा ने बुलाया है,
सब हारों का एक सहारा, बाबा श्याम कहाया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
देख सुनाकर दुखड़े अपने, तेरे कष्ट मिटा देगा,
बिगड़ी हुई तेरे हाथ की रेखा, पल में श्याम बना देगा,
भर दी झोली उसकी जिसने, दामन को फैलाया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
खाटू की पावन धरती पर, बैकुंठ सा तोरणद्वारा है,
श्री श्याम कुंड स्नान करो, जहाँ बहती अमृत धारा है,
लगता है जैसे धरती पर, स्वर्ग उतर कर आया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
है धन्य वो माँ इस धरती पर, जिसने इस लाल को जन्म दिया,
हम भक्तो की खातिर बाबा तूने, अपने शीश का दान दिया,
इस कलयुग में तुझसा दानी, ना कोई कहलाया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
श्याम धणी के मंदिर में, हाल सुनाकर देख जरा,
बिगड़ी श्याम बना देगा, खाटू जाकर देख जरा,
‘कुक्की’ ने औकात से ज्यादा, श्याम धणी से पाया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
सब हारों का एक सहारा, बाबा श्याम कहाया है,
चलों बुलावा आया है — बाबा ने बुलाया है।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
