"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है || Mera Aapki Kripa Se Lyrics
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
भजन का अर्थ
यह भजन भगवान कृष्ण की कृपा पर पूर्ण समर्पण दर्शाता है - बिना पतवार नाव चलने, सुदामा-कृष्ण की मित्रता और राधा की शक्ति जैसे प्रसंगों के माध्यम से यह भाव व्यक्त किया गया है कि जीवन की हर उलझन ईश्वर-कृपा से ही सुलझती है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन सत्संग और कठिन समय में ईश्वर पर विश्वास व्यक्त करने के लिए गाया जाता है।
भजन के बोल
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है |
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है ||
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है |
हैरान है जमाना, मंजिल भी मिल रही है ||
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है |
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है ||
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है |
किसी और चीज की अब, दरकार भी नहीं है ||
तेरे साथ से गुलाम अब, गुलफाम हो रहा है |
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है ||
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊँ |
टूटी हुई बाणी से, गुणगान कैसे गाऊँ ||
तेरी प्रेरणा से ही सब, कमाल हो रहा है |
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है ||
तूफ़ान आँधियों में, तुमने ही मुझको थामा |
तुम कृष्ण बन के आये, मैं जब बना सुदामा ||
तेरे करम से अब ये, सरे आम हो रहा है |
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है ||
जीवन की उलझनों में, मैंने जब पुकार राधा |
तुम शक्ति बन के आयी, टूट गयी वो बाधा ||
"हरि" राधे शरण से जीवन, आसान हो रहा है |
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए

