"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
अलबेला छलिया बांका है जरा पता लगाओ कहा का है। Albela Chhaliya Banka Hai Jara Pata Lagao Bhajan Lyrics
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 11 जुलाई 2024
भजन का अर्थ
यह भजन कृष्ण की पहचान को लेकर एक चंचल जिज्ञासा प्रस्तुत करता है - कोई उन्हें मथुरा का तो कोई गोकुल का, कोई देवकी का लाला तो कोई यशोदा का पुत्र, कोई मीरा का प्रेमी तो कोई राधा का प्रियतम बताता है।
यह भजन कृष्ण के अनेक रूपों, रिश्तों और भक्तों के हृदय में उनकी व्यापक उपस्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज़ में दर्शाता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन जन्माष्टमी और कृष्ण भजन-कीर्तन में हल्के-फुल्के भाव से गाया जाता है।
भजन के बोल
अलबेला छलिया बांका है जरा पता लगाओ कहा का है।..........
अलबेला छलिया बांका है जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे मथुरा का वासी (2)....
कोई कहे गोकुल का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे देवकी का लाला (2).....
अरे कोई कहे यशोदा का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे वासुदेव का लाला (2).....
कोई कहे नंदबाबा का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे द्रोपदी का भईया (2).....
कोई कहे रामा कां है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे मीरा का प्रेमी (2).....
कोई कहे राधा का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे रुकमणी का सैया (2).....
कोई कहे सत्यभामा का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
कोई कहे जा ऋीषी मुनियों का चहेता (2).....
कोई कहे भक्तो का है, जरा पता लगाओ कहा का है।..........
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
