"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का || Tune Ajab Racha Bhagwan Lyrics
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 19 अक्टूबर 2025
भजन का अर्थ
यह भजन मानव शरीर को मिट्टी का एक अनोखा खिलौना बताते हुए कहता है कि कान भजन सुनने के लिए, जीभ भजन गाने के लिए और हाथ दान देने के लिए मिले हैं - सत्य नाम का सहारा ही भवसागर पार कराता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन सत्संग और वैराग्य भाव जगाने वाले भजन-कीर्तन में गाया जाता है।
भजन के बोल
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का,
माटी का रे, माटी का,
माटी का रे, माटी का,
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
कान दिए हरी भजन सुनन को,
हो कान दिए हरी भजन सुनन को,
तु मुख से कर गुणगान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
जीभा दी हरी भजन करन को,
हो जीभा दी हरी भजन करन को,
दी आँखे कर पहचान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
शीश दिया गुरु चरण झुकन को,
हो शीश दिया गुरु चरण झुकन को,
और हाथ दिए कर दान,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
सत्य नाम का बना का बेडा,
हो सत्य नाम का बना का बेडा,
और उतरे भव से पार,
खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का ।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


