"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
Ekadashi Bhajan | Ho Rahi Jai Jaikar Gyaras Tere Satsang Mein | ग्यारस तेरे सत्संग में सबका लिख दो नाम
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 15 अगस्त 2024
भजन का अर्थ
यह भजन एकादशी के सत्संग में गणपति-ऋद्धि-सिद्धि, ब्रह्मा-विष्णु-लक्ष्मी, शिव-गौरा और राम-सीता-हनुमान से लेकर कृष्ण-राधा-रुक्मणी तक - सभी देवताओं के नाम एक साथ लिखने की भावपूर्ण प्रार्थना करता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन एकादशी व्रत के सत्संग और भजन-कीर्तन में गाया जाता है।
भजन के बोल
एकादशी भजन
हो रही जय जयकार ग्यारस तेरे सत्संग में,
सबका लिख दो नाम ग्यारस तेरे सत्संग में ||
पहला नाम गणपति का लिख दो, संग में रिद्धि सिद्धि का लिख दो,
हो जाए शुभ और लाभ ग्यारस तेरे सत्संग में...
दूजा नाम ब्रह्मा विष्णु का लिख दो, संग में लक्ष्मी मां का लिख दो,
सब के भरे भंडार ग्यारस तेरे सत्संग में...
तीजा नाम भोले बाबों का लिख दो, संग में गोरा माता का लिख दो,
बिगड़े बन जाए काम ग्यारस तेरे सत्संग में...
चौथा नाम मेरे राम जी का लिख दो ,संग में सीता माता का लिख दो,
हनुमत उनके साथ ग्यारस तेरे सत्संग में...
पांचवा नाम मेरे कान्हा जी का लिख दो, संग में राधा रुक्मणी का लिख दो,
हर पल उतरे पार ग्यारस तेरे सत्संग में...
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
