"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे Radhe Ka Nam Anmol Bolo Radhe Radhe
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 30 दिसंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन राधा के नाम की महिमा का वर्णन करता है, जिसमें कहा गया है कि स्वयं ब्रह्मा, विष्णु और शंकर के डमरू से भी "राधे-राधे" की ध्वनि गूँजती है।
भजन में गंगा, यमुना, सरयू जैसी नदियों की लहरों तथा चाँद-सूरज तक को "राधे" बोलते हुए दर्शाया गया है — यह इस भाव को व्यक्त करता है कि राधा का नाम संपूर्ण सृष्टि में व्याप्त है और स्वयं देवता भी इसका जाप करते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन राधाष्टमी और कृष्ण भजन-कीर्तन में गाया जाता है, विशेषकर वृंदावन-बरसाने की परंपरा में जहाँ "राधे-राधे" अभिवादन के रूप में प्रचलित है।
सत्संग और कीर्तन मंडली में भी इसे भाव-विभोर होकर गाया जाता है।
भजन के बोल
राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे।
श्यामा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥
ब्रह्मा भी बोले राधे, विष्णु भी बोले राधे।
शंकर के डमरू से आवाज आए राधे राधे॥
गंगा भी बोले राधे, यमुना भी बोले राधे।
सरयू की लेहरो से आवाज आए राधे राधे॥
चंदा भी बोले राधे, सूरज भी बोले राधे।
तारो के मंडल से आवाज आए राधे राधे॥
गैया भी बोले राधे, बछड़ा भी बोले राधे।
ढूध की धार से आवाज आए राधे राधे॥
गोपी भी बोले राधे, ग्वाले भी बोले राधे।
बृज की सब गालिओ से आवाज आए राधे राधे॥
राधा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे।
श्यामा का नाम अनमोल बोलो राधे राधे॥
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
