"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार बरत बड़ा ग्यारस का | Ekadashi Bhajan Lyrics | Gyaras Mata
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
भजन का अर्थ
यह भजन एकादशी व्रत की महिमा को द्रौपदी, मीराबाई, राजा हरिश्चंद्र, मोरध्वज, नरसी भगत, भीलनी और सीता माता जैसे अनेक भक्तों की कथाओं से जोड़कर बताता है।
हर बार संकट में घनश्याम ने व्रती की सहायता की, यह दर्शाकर भजन एकादशी व्रत की अपार शक्ति और भगवान की भक्तवत्सलता को उजागर करता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन एकादशी व्रत के दिन, विशेषकर व्रत कथा सुनाते समय और सत्संग-भजन कीर्तन में गाया जाता है।
इससे जुड़ी मान्यता
भजन में द्रौपदी का चीर बढ़ना, मीरा का विष के प्याले में कृष्ण का समा जाना, राजा हरिश्चंद्र की कठिन परीक्षा और भीलनी शबरी के जूठे बेर कृष्ण द्वारा खाए जाने जैसे प्रसंगों का उल्लेख है - ये सभी पुराणों की प्रसिद्ध कथाएँ हैं जो भगवान की अपने भक्तों के प्रति असीम कृपा दर्शाती हैं।
भजन के बोल
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार, बरत बड़ा ग्यारस का.......
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस का तो व्रत करा है द्रोपदी बाई ने,
उसका चीर बढ़ाएं घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है मीराबाई ने,
उसके प्याले में समा गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है हरिश्चंद्र राजा ने,
उसका घड़ा उठवा गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है मोरध्वज राजा ने,
उसकी आरी चला गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो बरत करा है नरसी भगत ने,
उसकी गाड़ी चला गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो बरत करा है रामा बाई ने,
उसका भात भराय गए घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है भिलनी बाई ने,
उसके झूठे बेर खा गए भगवान, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है सीता माता ने,
धरती माता ने ले ली गोद पसार, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
ग्यारस का तो व्रत करा है सारे भक्तों ने,
सबको दरस दिखाये घनश्याम, बरत बड़ा ग्यारस का.......(2)
ग्यारस मैया तो लगावे बेड़ा पार...........
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
