"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

खुशियों की आई है बहार Yashoda Tere Angan Me-Krishna- Janmastami Bhajan Lyrics
कृष्ण भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 2 सितंबर 2026
भजन का अर्थ
यह भजन भगवान कृष्ण के जन्म (जन्माष्टमी) पर माता यशोदा के आंगन में छाए आनंद और उत्सव का वर्णन करता है। कान्हा के जन्म की खुशी में सभी प्रमुख देवी-देवता अपने वाहनों पर सवार होकर अपनी पत्नियों सहित उन्हें बधाई देने और दर्शन करने आते हैं|
भजन के बोल
जन्माष्टमी भजन...
खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में
कान्हा से मिलने गणपति जी आए, संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाए, होके मूषक सवार यशोदा तेरे आंगन में. खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में...
कान्हा से मिलने ब्रह्मा जी आए, संग में अपने ब्रह्माणी को लाए, होके हंस सवार यशोदा तेरे आंगन में. खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में...
कान्हा से मिलने विष्णु जी आए, संग में अपने लक्ष्मी को लाए, होके गरुड़ सवार यशोदा तेरे आंगन में. खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में.....
कान्हा से मिलने शंकर जी आए संग मेंअपने गौरा माँ को लाए, होके बैल सवार यशोदा तेरे आंगन में. खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में....
कान्हा से मिलने राम जी आए संग में अपने सीता माँ को लाए, होके रथ पे सवार यशोदा तेरे आंगन में. खुशियों की आई है बहार यशोदा तेरे आंगन में....
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए