"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मुझे ले चलिए हनुमान,राम जी की नगरी में Mujhe Le Chaliye Hanuman ram Ji ki nagari mein Ram Bhajan
राम भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 8 फ़रवरी 2024
भजन का अर्थ
इस भजन में भक्त हनुमान जी से राम जी की नगरी ले चलने का आग्रह करता है, जहाँ पहुँचकर ब्रह्मा से वेदों का ज्ञान, विष्णु से वैकुंठ धाम, शिव से कैलाश धाम और कृष्ण से बृज धाम एक साथ प्राप्त हो जाएगा।
हनुमान जी को भक्त और भगवान के बीच सेतु के रूप में दर्शाया गया है, जिनकी शरण में जाने से सभी दिव्य धामों का आशीर्वाद मिल जाता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन हनुमान जयंती, मंगलवार-शनिवार की पूजा और सुंदरकांड पाठ में गाया जाता है, विशेषकर जब भक्त हनुमान जी को अपना मार्गदर्शक मानकर उनकी शरण माँगते हैं।
भजन के बोल
मुझे ले चलिए हनुमान,राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में.....-
राम जी की नगरी में ब्रह्मा जी आएँ,
ब्रह्मा जी आएँ संग ब्रह्माणी को लाएं,
मुझे हो गया वेदों का ज्ञान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान,राम जी की नगरी में॥
राम जी की नगरी में विष्णु जी आएँ,
विष्णु जी आएँ संग लक्ष्मी जी लाएँ,
मुझे मिल गया बैकुंठ धाम,राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में॥
राम जी की नगरी में भोले जी आएँ,
भोले जी आएँ संग गौरा जी आएँ,
मुझे मिल गया कैलाश धाम, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में॥
राम जी की नगरी में कान्हाँ जी आये,
कान्हा जी आएँ संग राधा जी को लाये,
मुझे मिल गया सारा बृज धाम, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में॥
राम जी की नगरी में भक्त हैं आये,
भक्त ये आएँ मन से धियाएँ,
हमें मिल गया आशीर्वाद, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
मुझे ले चलिए हनुमान, राम जी की नगरी में,
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए