"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
श्री राम की गली में तुम जाना, वहाँ नाचते मिलेंगे हनुमाना | Ram Ki Gali Mein Tum Jana Lyrics
राम भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
भजन का अर्थ
यह भजन भगवान श्रीराम और उनके परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इसमें हनुमान जी की श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति, राम-नाम के निरंतर स्मरण और श्रीराम के चरणों में पूर्ण समर्पण का भाव है।
भजन में हनुमान जी की ऐसी भक्ति का वर्णन है जिसमें उनके तन-मन में श्रीराम बसे हैं। वे हर जगह राम को देखते हैं और निरंतर राम-नाम का जाप करते हैं। उनके हृदय में राम-सीता का वास है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन हनुमान जी की पूजा, मंगलवार-शनिवार के भजन-कीर्तन, सत्संग और राम-हनुमान से जुड़े धार्मिक आयोजनों में गाया जा सकता है।
भजन के बोल
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना,
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना॥
उनके तन में है राम, उनके मन में है राम,
अपनी आंखो से देखे, वो कण कण में राम,
श्री राम का वो हो गया दीवाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना,
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना॥
ऐसा राम जी से,जोड़ लिया नाता,
जब भी देखो,उन्ही के गुण गाता,
श्री राम के चरण में ठिकाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना,
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना॥
उनसे कहना राम राम, वो कहेंगे राम राम,
कुछ भी सुनते नहीं, बस सुनेंगे राम राम,
महामन्त्र है ये भूल नहीं जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना,
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना॥
इतनी भक्ति वो,‘बनवारी’ करने लगे,
उनके सिने में,राम सिया रहने लगे,
इस कहानी को जानता जमाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना,
श्री राम की गली में तुम जाना, वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना॥
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए







