"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना लिरिक्स Mere Piya Ki Umariya badaye rakhna Lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 14 सितंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन भोलेनाथ से एक सुहागिन स्त्री की विनती है कि वे उसके पति की आयु बढ़ाएँ रखें और उसका सुहाग सदा अखंड रखें। भक्त कहती है कि उसे कोई गहना-आभूषण नहीं चाहिए, बस माँग का सिंदूर, माथे की बिंदिया और हाथों की चूड़ियाँ सलामत रहें।
अंत में वह धन-दौलत या बड़े मकान की भी कामना नहीं करती, बल्कि केवल अपने पिया के दिल में बसे रहने और गोद में संतान-सुख पाने की इच्छा व्यक्त करती है — यह भजन सुहाग और पारिवारिक सुख की सच्ची भावनाओं को सरल शब्दों में पिरोता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन सावन के महीने में, विशेषकर तीज, सोमवार व्रत और शिव-पार्वती पूजा के अवसर पर सुहागिन स्त्रियों द्वारा गाया जाता है, जब वे अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करती हैं।
महाशिवरात्रि पर भी सुहाग और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ यह भजन गाया जाता है।
भजन के बोल
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये मुझे माथे का टीका,
ना चाहिये मुझे नाक की नथली,
मेरी मांग का सिंदूर बनाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये हमें कानों के झुमके,
ना चाहिये हमें कानों के झुमके,
मेरे माथे की बिंदिया सजाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये हमें गले का हरवा,
ना चाहिये हमें गले का हरवा,
हाथों के कंगन खनकाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये हमें कमर की तगड़ी,
ना चाहिये हमें कमर की तगड़ी,
मेरे हाथों की मेहंदी सजाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये हमें कोठी बंगले,
ना चाहिये हमें कोठी बंगले,
हमें पिया जी के दिल में बसाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
ना चाहिये हमें धन और दौलत,
ना चाहिये हमें धन और दौलत,
मेरी गोदी में लाल खिलाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना,
मेरे पिया की उमरिया बढ़ाये रखना,
भोले हमको सुहागन बनाया रखना।
@BhajanSangeet
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



