"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

Ho Rahi Jai Jaikar Maiya Aa Jao हो रही जय जयकार मैया आ जाओ (With Lyrics)
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 29 सितंबर 2024
भजन का अर्थ
यह भजन माँ को सुंदर पुष्प-सजे दरबार, ध्वजा-नारियल, लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार के साथ आमंत्रित करता है।
साथ ही भक्त माँ से सबकी झोली खुशियों से भरने और सारे भंडार खोल देने की विनती करते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि में माँ की स्थापना और आरती के समय गाया जाता है।
भजन के बोल
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ
आ जाओ माँ आ जाओ माँ........
सुंदर सा दरबार सजाया, तोड फूल बागों से,
गेंदा चमेली कचनार मैया आ जाओ.........
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ ||
ध्वजा नारियल पान सुपारी लाल चुनरिया लाया,
प्यारी और सोलह श्रृंगार मैया आ जाओ..........
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ ||
सबकी पूरी आस माँ करदे, सबकी झोली मां खुशियों से भरदे,
खोल दे सारे भंडार भैया आ जाओ..........
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ ||
हमको मैया भूल ना जाना भक्त तेरा है दास पुराना
सेवा में तैयार भैया आ जाओ.........
हो रही जय जयकार मैया आ जाओ ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


