"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी || Pyaara saja hai dwar bhawani lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 24 सितंबर 2025
भजन का अर्थ
यह भजन माँ भवानी के पर्वत पर स्थित सुंदर सजे दरबार और वहाँ लगी भक्तों की लंबी कतार का वर्णन करता है, जहाँ लाल चुनरिया, गंगा की धार और जगमग ज्योत माँ की महिमा को उजागर करते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि और सावन में माता की महिमा गाने के लिए गाया जाता है, विशेषकर पहाड़ी शक्तिपीठों की भक्ति परंपरा में।
भजन के बोल
बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ।
भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥
ऊँचे पर्बत भवन निराला ।
आ के शीश निवावे संसार, भवानी ॥
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ॥
जगमग जगमग ज्योत जगे है।
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी ॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥
लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा।
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी ॥
प्यारा सजा है तेरा द्वार, भवानी ॥
सावन महीना मैया झूला झूले ।
देखो रूप कंजको का धार भवानी ॥
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ॥
पल में भरती झोली खाली ।
तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी ॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥
लक्खा को है तेरा सहारा माँ।
करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी ॥
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी ॥
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


