"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं || Maiya Teri Chunri Pe Ram Likh Du Lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 16 मई 2026
भजन का अर्थ
यह भजन माँ की चुनरी पर राम, घनश्याम और अनेक पवित्र नाम लिखने की भावना दर्शाता है, साथ ही गंगा-यमुना, काशी, ब्रह्मा-विष्णु-शंकर और मीरा-शबरी जैसे भक्ति-प्रतीकों को एक साथ पिरोकर सभी भक्ति-परंपराओं की एकता दिखाई गई है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि और सामान्य भक्ति सत्संग में माँ की चुनरी चढ़ाने के समय गाया जाता है।
भजन के बोल
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं |
घनश्याम लिख दूं ढेरों नाम लिख दूं ||
एक तरफ सरयू एक तरफ कृष्णा |
एक तरफ गंगा एक तरफ जमुना ||
बीच में काशी का धाम लिख दूं |
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं... ||
एक तरफ ब्रह्मा एक तरफ विष्णु |
एक तरफ शंकर एक तरफ शांतनु ||
बीच में दाऊ बलराम लिख दूं |
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं... ||
एक तरफ मीरा एक तरफ शबरी |
एक तरफ गणिका एक तरफ कुबरी ||
बीच में गोकुल का धाम लिख दूं |
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं... ||
मैया तेरी चुनरी में राम लिख दूं |
घनश्याम लिख दूं ढेरों नाम लिख दूं ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


