"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

mandir ke upar hawa dole hamari maiya humse na bole lyrics-माता रानी के भजन
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 2 सितंबर 2025
भजन का अर्थ
यह भावुक भजन भक्त की उस प्रेमपूर्ण उलाहना को दर्शाता है जिसमें वह कहता है कि माँ तो ऋद्धि-सिद्धि, गणपति, ब्रह्मा-विष्णु, राम-लक्ष्मण और भोले-नंदी सभी से हँस-हँसकर बोलती हैं, पर उससे नहीं बोलतीं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि और माता के जागरण में गाया जाता है, जब भक्त माँ से आत्मीय प्रेमपूर्ण मनुहार व्यक्त करता है।
भजन के बोल
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
हमसे ना बोले मैया, हमसे ना बोले ..............
मंदिर के ऊपर हवा डोले, हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
रिद्धि से बोले मैया, सिद्धि से बोले,
गणपत से हंस-हंस बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
मंदिर के ऊपर हवा डोले...
ब्रह्मा से बोले मैया विष्णु से बोले,
नारद से हंसी-हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
मंदिर के ऊपर हवा डोले...
राम से बोले मैया लक्ष्मण से बोले,
हनुमत से हंसी-हंसी बोले हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
मंदिर के ऊपर हवा डोले...
भोले से बोले मैया, नंदी से बोले,
भूतों से हसी हंसी बोले हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
मंदिर के ऊपर हवा डोले..
कान्हा से बोले मैया दाऊ से बोले,
ग्वालो से हंसी-हंसी बोले, हमारी मैया हमसे ना बोले ।।
मंदिर के ऊपर हवा होले...
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


