"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

मैया दर्श दिखा जाना,नवरातों में ज्योत जले, मैया मेरे घर आ जाना |Mata rani ke bhajan-Hindi lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 20 मार्च 2026
भजन का अर्थ
यह भजन माता रानी को घर सजाकर, ज्योत जलाकर और भोग लगाकर दर्शन देने के लिए बुलाने की भावपूर्ण प्रार्थना है, जिससे भक्त को विश्वास है कि माँ के आगमन से घर में सुख-शांति आएगी।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि में घर पर माता की स्थापना और आरती के समय गाया जाता है।
भजन के बोल
मैया दर्श दिखा जाना, मैया दर्श दिखा जाना.........
नवरातों में ज्योत जले, मैया मेरे घर आ जाना ||
नवरातों में ज्योत जले, मैया मेरे घर आ जाना ||
मैया अंगना सजाया है, दरबार सजाया है.........
नवरातों में कलश भरे, मैया सज धज आ जाता ||
तेरी चौकी सजाई है, मैया फूलो से सजाई है .........
नवरातों में ज्योत जले, मैया आसन लगा जाना ||
मैया ज्योत जलाई है, तेरी मैया अखंड जलाई है .........
जगमग ज्योत जले, अंधियारा मिटा जाना ||
मैया कन्या बुलाई है, भैरव-बंजरगी आये है .........
तेरा भोग बना मैया आके भोग लगा जाना ||
मैया कीर्तन कराया है, सब भक्तो को बुलाया है.........
तेरा भजन करे मैया भव पार लगा जाना ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


