"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
घर में पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो || Ghar me padharo lakshmi maiya
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 8 नवंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन लक्ष्मी माता से घर में पधारने और सारे कष्ट दूर करने की प्रार्थना है। भक्त कहता है कि लक्ष्मी माँ के दर्शन मात्र से संकट टल जाते हैं और सुख-वैभव का आगमन होता है।
भजन में यह भी विनती है कि माँ अपने साथ रिद्धि-सिद्धि, गणपति और कुबेर को भी लाएँ — यह धन, समृद्धि और मंगल की संयुक्त कामना को दर्शाता है, जो लक्ष्मी पूजन की परंपरागत भावना से मेल खाता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन दीपावली, धनतेरस और शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गाया जाता है, जब भक्त घर में सुख-समृद्धि के आगमन की कामना करते हैं।
गृह-प्रवेश और नई दुकान/व्यापार के शुभारंभ पर भी इसे लक्ष्मी माता के स्वागत के लिए गाया जाता है।
भजन के बोल
घर में पधारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो ||
कष्ट निवारो लक्ष्मी मैया मेरे घर में पधारो ||
सुख और वैभव तुमसे आता,
दर्शन से संकट टल जाता,
भक्तों के भाग जगा दो मेरी लक्ष्मी मैया ||
आप भी आना रिद्धि सिद्धि लाना,
गणपति कुबेर को लाना मेरी लक्ष्मी मैया ||
जिस घर तुम रहती हो मैया,
उस घर के भंडारे भरती,
दुखियो के कष्ट निवारो मेरी लक्ष्मी मैया ||
जो भी माँ की शरण में जाए,
सब सुख पायें धन्य हो जाये,
संकट दूर भगा दो मेरी लक्ष्मी मैया ||
हम भी तुम्हारे भक्त हैं मैया,
कबसे पुकारे सुनलो मैया,
बेड़ा पार लगा दो मेरी लक्ष्मी मैया ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



