"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
खुशियों के खुल गए द्वार मैया तेरे आने से Maiya Tere Aane Se Bhajan Lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 11 नवंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन माँ के आगमन से जीवन में आए परिवर्तन और खुशियों का वर्णन करता है। भक्त कहता है कि माँ के आने से खुशियों के द्वार खुल गए हैं और बेशुमार सुख की प्राप्ति हुई है।
भजन में फूल-कलियों के खिलने और धन के भंडार भरने जैसे प्रतीकों से यह दर्शाया गया है कि माँ की कृपा से भक्त के जीवन में सर्वत्र सुख और समृद्धि छा जाती है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि और देवी भजन-कीर्तन में गाया जाता है, विशेषकर माँ की स्थापना या आगमन के अवसर पर जब भक्त उत्सव का माहौल बनाते हैं।
घरेलू पूजा और भजन-मंडली में भी इसे भक्त हर्षोल्लास के साथ गाते हैं।
भजन के बोल
खुशियों के खुल गए द्वार मैया तेरे आने से,
पाए हैं सुख बेशुमार मैया को मनाने से |
कहते हैं फूल कली, कली यही बोले,
भर गए हैं धन के भंडार, मैया तेरे आने से |
गुलशन में छायी है बहार, मैया तेरे आने से |
भक्तों की महफ़िल में रौनक ही रौनक है,
आठो पहर है त्यौहार, मैया तेरे आने से |
मैया रानी जबसे तुम घर में मेरे आई हो,
भक्त तेरे हुवे है निहाल, मैया तेरे आने से |
खुशियों की आयी है बहार, मैया तेरे आने से |
सुख और सौभाग्य मैया, तुमसे मिला है,
हो गया है मेरा बेड़ा पार, मैया तेरे आने से |
होता है सबका कल्याण, मैया तेरे आने से |
खुशियों के खुल गए द्वार मैया तेरे आने से,
पाए हैं सुख बेशुमार मैया को मनाने से |
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



