"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
शिव शंभू की अद्भुत बारात || Parvati Ki Gali Chali Shiv Shambhu Ki Barat Ji Lyrics
शिव भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 4 मई 2026
भजन का अर्थ
यह भजन शिव-पार्वती विवाह की अनोखी बारात का वर्णन करता है, जिसमें भूत-प्रेत, देवता और संपूर्ण सृष्टि शामिल होती है।
सर्पों का सेहरा, भस्म का श्रृंगार और नंदी की सवारी शिव के विरक्त पर अद्भुत रूप को दर्शाते हैं, जो पूरी सृष्टि को आश्चर्यचकित कर देता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के उत्सव में गाया जाता है।
भजन के बोल
ना देखी ना सुनी किसी ने ऐसी अजब बारात
पूरे 11 लाख बाराती चले हैं शिव के साथ
अरे दिन से भी उजली है रे भैया दिन चौदस की ये रात
हैरानी से देख रही है सारी कायनात
बोल के बम बम बोल बम बम बोल बम बम बोल बम बम
हा बोल के बम बम बैठ गए नंदी पे भोलेनाथ जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
पार्वती की गली शिव शंभू की बारात जी
बन के बाराती आय हाय हाय
बन के बराती सारी सृष्टि चली है इनके साथ जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
बोल हर हर महादेव
माथे पे सर्पों का सेहरा सजा है
अंग भभूत लगाली अंग भभूत लगाली
बागमबर दू शाला ओड़ा
जमके बांग चढ़ा ली जमके भांग चढ़ा ली
पीछे देवता हां पीछे देवता चले हैं आगे भूतों की जमात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
बोल हर हर महादेव
सीता के संग राम चले जी राधा के संग श्याम चले
राधा के संग श्याम चले
ब्रह्माणी के संग ब्रह्मा जी जपते शिव का नाम चले
जपते शिव का नाम चले
विष्णु लक्ष्मी हां लक्ष्मी और विष्णु करते हैं फूलों की बरसात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभु की बारात जी
बोल हर हर महादेव बोल बम बम
मनमोहन की मुरली बाजी वीणा सरस्वती की
वीणा सरस्वती की हां
राहु के त बोले जय हो शंकर पार्वती की शंकर पार्वती की
चरणजीत ने हा चरणजीत ने गीत बनाकर कह दी सारी बात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
पार्वती की गली चली शिव शंभू की बारात जी
बोल हर हर महादेव बम बम
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए





