"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
He Shambhu Baba Mere Bhole Nath Lyrics || शिव भक्ति का अनमोल भजन
शिव भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 1 मई 2026
भजन का अर्थ
यह आधुनिक शिव भजन भोलेनाथ को जगत का प्रकाश बताते हुए भक्त द्वारा अपना जीवन बेलपत्र के समान शिव-चरणों में अर्पित करने की भावना व्यक्त करता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन सावन सोमवार और शिवरात्रि पर शिव भक्ति व्यक्त करने के लिए गाया जाता है।
भजन के बोल
शिव नाम से है जगत में उजाला।
हरी भक्तो के है, मन में शिवाला॥
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू।
श्रधा सुमन मेरा, मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥
शिव नाम से है जगत में उजाला
जग का स्वामी है तू, अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू।
तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार।
धुल तेरे चरणों की ले कर जीवन को साकार किया॥
शिव नाम से है जगत में उजाला।
मन में है कामना, कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे, तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ ऐसा वरदान दे।
शिव नाम से है जगत में उजाला।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए





