"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी पिया हम न बुलाए || Mirchi Si Tikhi Hamari Nandi Lyrics
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 9 अप्रैल 2024
गीत का अर्थ
यह हास्य विवाह गीत ननद के तीखे स्वभाव और उसके नखरों का मज़ेदार वर्णन करता है। भाभी चाहे कितनी भी महँगी साड़ी, कंगन या मेकअप क्यों न लाए, ननद उसे सस्ती, नकली या फीकी ही बताती है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत महिला-संगीत और घरेलू विवाह-उत्सवों में ननद-भाभी के मीठे नोकझोंक भरे रिश्ते पर हास्य पैदा करने के लिए गाया जाता है।
गीत के बोल
मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया हम न बुलाए हमारी ननदी ||
ननद रानी को सैंया मैंने साड़ी दिलायी,
पिया साड़ी दिलायी बड़ी महँगी दिलायी |
उनके नखरे हज़ार कहे हैं सस्ती ||
पिया मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया हम न बुलाए हमारी ननदी ||
ननद रानी को सैंया मैंने कंगना दिलाया,
कंगना दिलाया उसमें हीरे जड़वाए |
उनके नखरे हजार कहे हैं नकली ||
पिया मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया हम न बुलाए हमारी ननदी ||
ननद रानी को सैंया मैंने मेकअप दिलाया,
मेकअप दिलाया लैक्मे का दिलाया |
उनके नखरे हजार कहे हैं नकली ||
पिया मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया हम न बुलाए हमारी ननदी ||
ननद रानी के लिए मैंने खीर बनाई,
खीर बनाई, मजेदार बनाई |
उनके नखरे हजार कहे हैं फिक्की ||
पिया मिर्ची सी तीखी हमारी ननदी,
पिया हम न बुलाए हमारी ननदी ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
