"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

छपा दिये हैं कार्ड बन्ना तेरी शादी के | Chapa Diye Hai Card Banna- Banni Geet
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 18 दिसंबर 2024
गीत का अर्थ
यह विवाह गीत शादी के निमंत्रण-पत्र भेजने की परंपरा को दैवीय रूप देता है - गणपति, अन्नपूर्णा, बृंदावन के कान्हा, गोपियों और घरवालों को अलग-अलग कार्ड भेजकर हर एक से विशेष आशीर्वाद माँगा जाता है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत शादी की रस्मों की शुरुआत में, विशेषकर निमंत्रण और तिलक की रस्म के समय गाया जाता है।
गीत के बोल
छपा दिये हैं कार्ड बन्ना तेरी शादी के,
छपा दिये हैं कार्ड बन्ना तेरी शादी के.......(2)
पहला कार्ड मैंने गणपति जी को भेजा, (2)
पूरण हों सब काज बन्ना तेरी शादी में.......... ||
दूजा कार्ड अन्नपूर्णा को भेजा, (2)
भरे रहें भंडार बन्ना तेरी शादी में........ ||
तीसरा कार्ड मैंने बृंदावन भेजा, (2)
कान्हा रचाये रास बन्ना तेरी शादी में........ ||
चौथा कार्ड मैंने गोपियों को भेजा, (2)
गा रहीं मंगलाचार बन्ना तेरी शादी में........ ||
पांचवा कार्ड मैंने घर वालों को भेजा, (2)
दे रहे आशीर्वाद बन्ना तेरी शादी में.......... ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
