"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
बन्ना दिल्ली के रहने वाले Banna Delhi Ke Rehne Wale Banna Banni Shadi Vivah Majakiya Geet
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 22 फ़रवरी 2024
गीत का अर्थ
यह हास्य विवाह गीत दिल्ली के रहन-सहन वाले आधुनिक दूल्हे और गाँव की परंपरा के बीच के फर्क पर चुटीला व्यंग्य करता है।
घड़े की जगह बोतल, घर के खाने की जगह होटल, देसी पीने की जगह सिगरेट और बाइक की जगह ऑडी - हर पंक्ति में शहरी बनाम देसी अंदाज़ की मज़ेदार तुलना है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत संगीत संध्या और महिला-संगीत जैसी रस्मों में गाया जाता है, जब घर की महिलाएँ दूल्हे को हल्के-फुल्के अंदाज़ में छेड़ती हैं।
गीत के बोल
बन्ना दिल्ली के रहने वाले.......बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
दिल्ली के रहने वाले,दिल्ली के रहने वाले........
बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
बन्ना घडवे की कदर को क्या जाने.....(2)
बन्ना बोतल के पीने वाले.....(2) बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
बन्ना भोजन की कदर को क्या जाने.....(2)
बन्ना होटल के खाने वाले.....(2) बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
बन्ना पीने की कदर को क्या जाने.....(2)
बन्ना सिगरेट के पीने वाले.....(2) बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
बन्ना बाइक की कदर को क्या जाने.....(2)
बन्ना ऑडी पर घुमने वाले.....(2) बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
बन्ना सेजो कि कदर को क्या जाने.....(2)
बन्ना गर्लफ्रेंड संघ रहने वाले.....(2) बन्ना दिल्ली के रहने वाले......
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए

