"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

नई बहू आई गुलाब फूल जैसी | Nayi Bahu Aayi -Banna Banni Shaadi-Geet Lyrics Hindi
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 15 मई 2026
गीत का अर्थ
यह पारंपरिक हास्य विवाह गीत नई दुल्हन की सहेलियों द्वारा ससुराल वालों पर मज़ाकिया टिप्पणी को दर्शाता है - सास, जेठानी, देवरानी और ननद की तुलना अलग-अलग जानवरों से करते हुए अंत में दूल्हे की तारीफ की जाती है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत संगीत संध्या और महिला-संगीत में हास्य-विनोद के लिए गाया जाता है।
गीत के बोल
नई बहू आई गुलाब फूल जैसी,
सखियाँ पूछें कि सास तेरी कैसी?
सास तेरी कैसी, सास तेरी कैसी?
अरे कोने में बैठी मटकिया जैसी!
नई बहू आई गुलाब फूल जैसी,
सखियाँ पूछें जेठानी तेरी कैसी?
जेठानी तेरी कैसी, जेठानी तेरी कैसी?
बक-बक करती बकरिया जैसी!
नई बहू आई गुलाब फूल जैसी,
सखियाँ पूछें देवरानी तेरी कैसी?
देवरानी तेरी कैसी, देवरानी तेरी कैसी?
इधर-उधर उचके बिलरिया जैसी!
नई बहू आई गुलाब फूल जैसी,
सखियाँ पूछें ननद तेरी कैसी?
ननद तेरी कैसी, ननद तेरी कैसी?
छज्जे पे कूदे बंदरिया जैसी!
नई बहू आई गुलाब फूल जैसी,
सखियाँ पूछें सजन तेरा कैसा?
अरे रास रचावे बिहारी जैसा!
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
