"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं | Sasu Ji Kripa Karna Lyrics | Shadi Ke Gane
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 24 मार्च 2025
गीत का अर्थ
यह विनम्र विवाह गीत एक नई बहू की सास से विनती को दर्शाता है कि वह अपना घर छोड़कर आई है, इसलिए सास कृपा बनाए रखें, उसे अपना बना लें और घर के नियम समझाएँ।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत विदाई और गृह-प्रवेश की रस्म के समय गाया जाता है, जब नई बहू ससुराल में सम्मान और अपनापन पाने की कामना करती है।
गीत के बोल
सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं..........
सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं।
मैं खाना बनाऊंगी तुम प्रेम से खा लेना..........(2)
उसमें गर गलती हो मुझको भी क्षमा करना..........
मैं छोड़कर घर अपना इन चरणों में आई हूं..........
सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं।
मैं पैर दबा दूंगी तुम चैन से सो जाना..........(2)
उसमें गर गलती हो मुझको भी क्षमा करना..........
मैं छोड़कर घर अपना इन चरणों में आई हूं..........
सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं।
मैं नई हूं इस घर में मुझे अपना बना लेना..........(2)
इस घर के नियम सारे मुझको समझा देना..........
मैं छोड़कर घर अपना इन चरणों में आई हूं..........
सासू जी कृपा रखना मैं बेटी पराई हूं।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
