"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

सासू अपना जमाना भूल जाना Aaya Modern Bahu Ka Jamana- Sasu Apna Zamana Bhool Jana Lyrics
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 24 मार्च 2025
गीत का अर्थ
यह हास्य गीत बदलते जमाने में मॉडर्न बहू की आदतों का मज़ाकिया वर्णन करता है - पाँव छूने की जगह हाय-हैलो, घर के खाने की जगह स्विगी-जोमैटो और घूंघट की जगह जींस-टॉप।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत विवाह समारोह में पुरानी और नई पीढ़ी के बीच के अंतर पर हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए गाया जाता है।
गीत के बोल
सासू अपना जमाना भूल जाना, आया मॉडर्न बहू का है जमाना।
सासू अपना जमाना भूल जाना, आया मॉडर्न बहू का है जमाना।
बहू तेरी जल्दी उठेगी नहीं, उठकर पांव वो छुएगी नहीं...........
पांव छुने का फैशन पुराना, आया हाय-हैलो का जमाना.......
सासू अपना जमाना भूल जाना, आया मॉडर्न बहू का है जमाना।
बहू तेरी किचन में जाएगी नहीं, जाकर खाना बनाएगी नही...........
खाना बनाने का फैशन पुराना, आया स्विगी जोमैटो का जमाना...........
सासू अपना जमाना भूल जाना, आया मॉडर्न बहू का है जमाना।
बहू तेरी घुंघट निकालेगी नहीं, घुंघट में वो शरमाएगी नहीं...........
साड़ी घुंघट का फैशन पुराना, आया जिंस और टॉप का जमाना...........
सासू अपना जमाना भूल जाना, आया मॉडर्न बहू का है जमाना।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए