"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया- Majakiya Geet Banna Banni Geet
बन्ना बन्नी गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 15 मई 2026
गीत का अर्थ
यह हास्य गीत शादी में बुआ के आगमन पर मची हलचल का वर्णन करता है, जिसमें सभी रिश्तेदार तैयार हो जाते हैं पर बुआ का श्रृंगार पूरा होने में देरी पर मज़ाक बनाया जाता है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह गीत संगीत संध्या और विवाह समारोह में हास्य-विनोद के लिए गाया जाता है।
गीत के बोल
बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया,
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया,
हाँ ....बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया।
बन्ने के दादा भी सज गए, बन्ने की दादी भी सज गईं,
हो बन्ने की बुआ का अब तक ताला ना खुला!
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया।
बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया...
बन्ने के पापा भी सज गए, बन्ने की मम्मी भी सज गईं,
हो बन्ने की बुआ का ब्लाउज छोटा हो गया!
बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया...
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया।
बन्ने के चाचा भी सज गए, बन्ने की चाची भी सज गईं,
बन्ने की बुआ का देखो नाड़ा टूट गया!
बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया...
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया।
बन्ने के जीजा भी सज गए, बन्ने की बहना भी सज गईं,
बन्ने की बुआ का मेकअप पूरा ना हुआ...
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया!
बुआ आ गई शादी में बवाल हो गया...
बन्ने की मम्मी का बुरा हाल हो गया।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए
