"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
भरी सभा में आना गजानन Bhari sabha me aana gajanan
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 23 सितंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन गणपति को भरी सभा में पधारने का निमंत्रण देता है, जिसमें भक्त उनसे राम, लक्ष्मण और सीता जी को भी साथ लाने का आग्रह करता है।
इस तरह भजन गणेश जी को समस्त देवी-देवताओं के साथ किसी शुभ आयोजन या उत्सव में आमंत्रित करने का भाव व्यक्त करता है, जो गणपति की सर्वप्रथम पूज्यता को दर्शाता है — किसी भी शुभ कार्य से पहले उन्हें बुलाना आवश्यक माना जाता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी, विवाह, गृह-प्रवेश जैसे शुभ आयोजनों में तथा किसी भी सामूहिक सभा या समारोह के आरंभ में गणपति के आह्वान के लिए गाया जाता है।
सामूहिक भजन-कीर्तन और गणेश उत्सव के मंचों पर भी इसे विशेष रूप से गाया जाता है।
भजन के बोल
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना,
आना गजानन आना गजानन,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना....x2
राम को लाना लक्ष्मण को लाना,
राम को लाना लक्ष्मण को लाना,
सीता को संग ले आना गजानन भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना...x2
ब्रह्मा को लाना विष्णु को लाना,
ब्रह्मा को लाना विष्णु को लाना,
लक्ष्मी को भूल मत जाना गजानन भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना....x2
कृष्ण को लाना दाऊ को लाना,
कृष्ण को लाना दाऊ को लाना,
राधा के संग में लाना गजानन भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना...x2
शंकर को लाना गोरा को लाना,
शंकर को लाना गोरा को लाना,
रिद्धि सिद्धि को संग में लाना गजानंद भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना...x2
चंदा को लाना सूरज को लाना,
चंदा को लाना सूरज को लाना,
तारों को संग ले आना गजानंद भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना....x2
गंगा को लाना यमुना को लाना,
गंगा को लाना यमुना को लाना,
सरयू को संग में लाना गजानंद भरी सभा में आना,
भरी सभा में आना गजानन भरी सभा में आना.....x2
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



