"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश - Gauri shankar ke angana me nache ganesh Bhajan Lyrics
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 26 सितंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन गौरी-शंकर के आँगन में नाचते हुए बाल गणेश का चित्रण करता है, जिन्हें लाल-लाल फूलों से सजाया गया है और जो अपने भाई कार्तिकेय के साथ मिलकर नृत्य करते हैं।
भजन में सोने के लोटे से गंगाजल-पान कराने जैसे विवरण भी हैं, जो गणेश जी के प्रति परिवारजनों के स्नेह और उनके बाल-सुलभ चंचल स्वरूप को उजागर करते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी और गणपति पूजन के दौरान गाया जाता है, विशेषकर जब गणेश जी के बाल-स्वरूप और शिव-पार्वती परिवार की झांकी सजाई जाती है।
घरेलू गणेश पूजा और भजन-मंडली के कार्यक्रमों में भी इसे भाव-विभोर होकर गाया जाता है।
भजन के बोल
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश ||
नाचे गणेश देखो नाचे गणेश ,
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश ||
लाल लाल फूलों से सजाया -२
कार्तिक के संग में नाचे गणेश ,
कार्तिक के संग में नाचे गणेश।।
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
सोने का लोटा गंगाजल पानी,
गौरी शंकर के चरण धुलाये गणेश।।
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
भस्मी भभूति रोली लगाए,
गौरी शंकर को तिलक लगाए गणेश।।
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
नीले पिले मोतियन की माला बनाये,
माता पिता को पहनाये गणेश ||
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
भंगिया धतूरा मावा मिठाई,
गौरी शंकर को भोग लगाए गणेश।।
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
कंचन थाल कपूर और बाती,
जगमग ज्योत जलाये गणेश ।।
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
भोले जी का जप तप मैया जी का सुमिरन,
गौरी शंकर के चक्कर लगाए गणेश ||
गौरी शंकर के अंगना में नाचे गणेश।।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



