"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में mein jagungi sari raat maiya ke jagrate mein lyrics
माता भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 24 अक्टूबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन भक्त के रतजगे (जागरण) के संकल्प को दर्शाता है, जिसमें वह कहता है कि वह माँ के जगराते में सारी रात जागेगा। भजन में बताया गया है कि इस जगराते में स्वयं भोले जी गौरा मैया को साथ लाकर पधारते हैं और सारी रात डमरू बजता है।
यह भजन जागरण की भक्तिमय और उत्सवी माहौल को दर्शाता है, जहाँ शिव-पार्वती सहित सभी देवता भक्तों के साथ रात्रि-जागरण में सम्मिलित होते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन नवरात्रि के दौरान होने वाले रात्रि-जागरण (जगराते) में गाया जाता है, जब भक्त पूरी रात माता की भक्ति में भजन-कीर्तन करते हुए जागते हैं।
देवी मंदिरों और घरों में आयोजित जागरण कार्यक्रमों में भी इसे विशेष उत्साह के साथ गाया जाता है।
भजन के बोल
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में,
मैं तो सारी रात मैया के जगराते में
माँ के जगराते में माँ के जगराते में.....
मैया के जगराते में भोले भी आये,
गौरा माँ को संग में लाये,
हाँ डमरू बजेगा सारी रात माँ के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
मैया के जगराते में विष्णु भी आये,
लक्ष्मी माँ को संग में लाये,
माया बरसेगी सारी रात माँ के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
मैया के जगराते में राम भी आये,
सीता माँ को संग में लाये,
वहां पायल बजेगी सारी रात माँ के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
मैया के जगराते में कृष्णा आये,
राधा रानी को संग में लाये,
हाँ मुरली बजेगी सारी रात माँ के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
मैया के जगराते में बालाजी आये,
संग में अपने नारद जी को लाये,
वीणा बजेगी सारी रात माँ के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
मैया के जगराते में भक्त भी आये,
संग में ढोल मंजीरा लाये,
कीर्तन चलेगा सारी रात मैया के जगराते में,
मैं तो जागूंगी सारी रात मैया के जगराते में
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



