"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

गजानन तुम्हे मनाऊगी में हरी हरी दूब चढाऊगी | Ganesh Chaturthi Bhajan Lyrics| Gajanan Tumhe Manaungi
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 7 सितंबर 2024
भजन का अर्थ
यह भजन रूठे गणपति को हरी दूब चढ़ाकर मनाने का प्रयास दर्शाता है, जिसमें विष्णु, ब्रह्मा, राम, लक्ष्मण, कृष्ण, बलदेव और शंकर - सभी देवता अपनी-अपनी अर्धांगिनी सहित गणपति को मनाने आते हैं।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी पर गणपति पूजन और भजन-कीर्तन में गाया जाता है।
भजन के बोल
गजानन तुम्हे मनाऊगी में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
गजानन तुम्हे मनाऊगी में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
मनाने विष्णु भी आये है, मनाने ब्रह्मा भी आये है,
संग लक्ष्मी को बुलाऊगी, में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
मनाने राम भी आये है, मनाने लक्ष्मण भी आये है
संग सीता को बुलाऊगी, में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
मनाने कृष्ण भी आये है, मनाने बलदेव आये है ,
शीश राधा को झुकाऊँगी, में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
मनाने शंकर भी आये है, संग गौराजी को लाये है,
भजन में तेरे गाऊँगी, में हरी हरी दूब चढाऊगी ।।
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


