"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

मेरे बन जाए बिगडे काम गजानन तेरे आने से तेरे आने से Mere Ban Jaye Bigde Kaam Lyrics
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 9 सितंबर 2024
भजन का अर्थ
यह भजन गणपति की उपस्थिति से भक्त की सूनी गलियों, बगिया, आँगन, मंदिर और पलने में फिर से रौनक और खुशहाली लौट आने की भावपूर्ण प्रार्थना है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी पर तथा संकट के समय गणपति से सहायता माँगने के लिए गाया जाता है।
भजन के बोल
मेरे बन जाए बिगडे काम गजानन तेरे आने से,
आने से तेरे आने से.......आने से तेरे आने से........
मेरे बन जाए बिगडे काम गजानन तेरे आने से,
मेरी गलियाँ देग सूनी पड़ी है, सूनी पड़ी है देवा सूनी पड़ी है,
मेरी गलियो में मच जाये धूम , गजानन तेरे आने से ||
मेरी बगियाँ देवा सूनी पड़ी है, सूनी पड़ी है देवा सूनी पड़ी है,
मेरी बगियों में खिल जाए फूल, गजानन तेरे आने से ||
मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है, सूनी पड़ी है देवा सूनी पड़ी है,
मेरे अंगना में आई बहार, गजानन तेरे आने से ||
मेरा मंदिर देवा सूना पडा है, सूनी पडा है देवा सूनी पडा है,
मेरे मंदिर में जग जाये ज्योत, गजानन तेरे आने से ||
मेरा पलना देवा सूना पड़ा है, सूनी पडा है देवा सूनी पडा है,
मेरे पलने में झूले नंदलाल, गजानन तेरे आने से ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए


