"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना || Ram Bhakt Hanuman Balaji mere Ghar aana Bhajan Lyrics
हनुमान भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 22 जुलाई 2023
भजन का अर्थ
यह भजन हनुमान जी को राम भक्त और बालाजी कहकर अपने घर आने का निमंत्रण देता है। भक्त उनसे विनती करता है कि वे कृपा करके उसके घर पधारें और आशीर्वाद दें।
राम भक्ति और हनुमान जी की सेवा-भावना को यह भजन सरल शब्दों में व्यक्त करता है, जिसमें भक्त अपने घर को हनुमान जी की उपस्थिति से पावन बनाना चाहता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन मंगलवार और शनिवार को हनुमान/बालाजी मंदिरों की आरती तथा घरेलू पूजा में गाया जाता है।
हनुमान जयंती और सुंदरकांड पाठ के अवसर पर भी भक्त इसे श्रद्धा से गाते हैं, ताकि हनुमान जी की कृपा उनके घर-परिवार पर बनी रहे।
भजन के बोल
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना......
चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं|
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं||
चरण धुलाऊं सुबह शाम, बालाजी मेरे घर आना|
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना||
लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं|
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं||
आरती उतारूँ सुबह शाम, बालाजी मेरे घर आना|
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना||
पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ|
चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं||
शीश झुकाऊँ सुबह शाम, बालाजी मेरे घर आना|
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना ||
सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ|
कंधे में बाबा गदा सजाऊं||
भोग लगाऊं सुबह शाम, बालाजी मेरे घर आना|
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना||
घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं|
ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं||
दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना|
राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए







