"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

झुकता है सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में || Jhukta hai sara sansar balaji tere charno me Bhajan Lyrics

हनुमान भजन

शेयर

संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम

जोड़ा गया: 15 जुलाई 2023

भजन का अर्थ

यह भजन बालाजी (हनुमान जी) की उस महिमा का वर्णन करता है जिनके चरणों में सारा संसार झुकता है। उन्हें शिव का अवतार, पवनपुत्र अंजनी के दुलारे और राम-सीता के प्रिय सेवक के रूप में स्मरण किया गया है।

भजन में कहा गया है कि बालाजी ही सबके दुख-सुख संवारते हैं और भाग्य के विधाता हैं, इसलिए उनके चरणों में देव भी जयजयकार करते हैं और उनका दरबार खुशियों से भरा रहता है।

यह भजन कब और क्यों गाया जाता है

यह भजन मंगलवार और शनिवार को हनुमान/बालाजी मंदिरों की आरती व भजन-कीर्तन में गाया जाता है, विशेषकर मेहंदीपुर बालाजी जैसे प्रसिद्ध बालाजी धामों में।

सुंदरकांड पाठ और हनुमान जयंती के अवसर पर भी यह भजन भक्ति और श्रद्धा के साथ गाया जाता है।

भजन के बोल

झुकता है सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता है सारा संसार बालाजी तेरे चरणों में

बालाजी तेरे चरणों में, बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में।

तुम शिव के अवतार निराले,

पवन पुत्र अंजनिया के प्यारे,

देव करे जय जयकार, बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता है सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में।

दुख सुख सारे तू ही संवारता,

भागो का तू भाग्य विधाता,

खुशियों से भरे भंडार, बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता है सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में।

रामचंद्र का सेवक प्यारा,

सीता मां का राज दुलारा,

झूलती है सारी सरकार,

बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता है सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में।

महाभारत की हुयी लड़ाई,

अर्जुन की झड़ी लहराई,

भक्तों का करे कल्याण, बालाजी तेरे चरणों में,

झुकता है सारा संसार बाला जी तेरे चरणो में।

← पिछला भजनकलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही || Hanuman Tumhara kya kehna Bhajan Lyrics
अगला भजन →राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना || Ram Bhakt Hanuman Balaji mere Ghar aana Bhajan Lyrics

और हनुमान भजन

See all →
बजरंग बाण || Bajrang Baan Lyrics in Hindi

बजरंग बाण || Bajrang Baan Lyrics in Hindi

श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

संकट मोचन हनुमान अष्टक || Hanuman Ashtakam Lyrics in Hindi

संकट मोचन हनुमान अष्टक || Hanuman Ashtakam Lyrics in Hindi

आ लौट के आजा हनुमान लिरिक्स || Aa Lot Ke Aaja Hanuman Bhajan Lyrics

आ लौट के आजा हनुमान लिरिक्स || Aa Lot Ke Aaja Hanuman Bhajan Lyrics

बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में Bajrangbali Hanuman Me Aau Tere Mandir Mein

बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में Bajrangbali Hanuman Me Aau Tere Mandir Mein

लहर लहर लहराये रे झंडा बजरंग बली का || lehar lehar lehraaye re jhanda bajrang bali ka bhajan lyrics

लहर लहर लहराये रे झंडा बजरंग बली का || lehar lehar lehraaye re jhanda bajrang bali ka bhajan lyrics

राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना || Ram Bhakt Hanuman Balaji mere Ghar aana Bhajan Lyrics

राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना || Ram Bhakt Hanuman Balaji mere Ghar aana Bhajan Lyrics

कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही || Hanuman Tumhara kya kehna Bhajan Lyrics

कलयुग मे सिद्ध हो देव तुम्ही || Hanuman Tumhara kya kehna Bhajan Lyrics