"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में Bajrangbali Hanuman Me Aau Tere Mandir Mein
हनुमान भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 30 दिसंबर 2023
भजन का अर्थ
यह भजन बजरंगबली हनुमान के मंदिर में जाने और उन्हें अपनी श्रद्धा अर्पित करने के भक्त के संकल्प को दर्शाता है। भक्त कहता है कि जहाँ कोई केसर-रोली चढ़ाता है, वहाँ वह सिंदूर और लाल चोला चढ़ाएगा — यानी अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा अनुसार हनुमान जी की सेवा करने की भावना।
यह भजन हनुमान जी के प्रति सरल, व्यक्तिगत भक्ति-भाव को दर्शाता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिरों की पूजा-आरती में गाया जाता है, विशेषकर जब भक्त सिंदूर और चोला चढ़ाने जाते हैं।
हनुमान जयंती पर भी इसे भक्त श्रद्धा और उत्साह के साथ गाते हैं।
भजन के बोल
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में,
मैं आऊ तेरे मंदिर में, मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
कोई चढ़ाये केसर रोली,
में चढ़ाऊ सिन्दूर लाल, हनुमान तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
कोई चढ़ाये पिला पीताम्बर,
में चढ़ाऊ चोला लाल, हनुमान तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
कोई चढ़ाए पेड़ा बर्फी,
में चढ़ाऊ लड्डू लाल, हनुमान तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
कोई सुनाए गीता रामायण,
में सुनाऊं सुंदर कांड, हनुमान तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
बजरंगबली हनुमान मैं आऊ तेरे मंदिर में,
मैं आऊ तेरे मंदिर में, मैं आऊ तेरे मंदिर में ||
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए







