"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"
mai to pujungi gauri ganesh bhajan lyrics
गणेश भजन
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 2 अगस्त 2023
भजन का अर्थ
यह भजन भक्त की उस सरल भावना को दर्शाता है जिसमें वह गौरी-गणेश की पूजा करने का संकल्प लेता है, क्योंकि गजानन उसे बहुत प्यारे लगते हैं।
भजन में गणेश जी की मूर्ति की अलबेली सूरत, उनकी रिद्धि-सिद्धि, तथा भक्त द्वारा लड्डू-मेवा का भोग लगाने और शंकर-गौरा को मनाने का वर्णन है — यह सभी देवताओं में गणेश जी को विशेष मानने का भाव व्यक्त करता है।
यह भजन कब और क्यों गाया जाता है
यह भजन गणेश चतुर्थी और बुधवार की गणपति पूजा में गाया जाता है, जब भक्त गौरी-गणेश की संयुक्त आराधना करते हैं।
घरेलू गणेश पूजा और भजन-कीर्तन में भी इसे सरल भाव से गाया जाता है, विशेषकर जब भक्त गणेश जी के प्रति अपना निजी लगाव व्यक्त करना चाहते हैं।
भजन के बोल
मैं तो पूजूगी गौरी गणेश,
गजानन प्यारा लगे|
प्यारा लगे जी बड़े प्यारा लगे||
मै तो पूजूगी गौरी गणेश....
मंदिर मे देखी तेरी मूरत|
सबसे निराली अलबेली सूरत||
रिद्धि सिद्धि के तुम हो गणेश|
गजानन प्यारा लगे||
भोग लगाऊ लड्डू मेवा चढाऊ|
शंकर गौरा जी को मनाऊ||
सब देवो मे तुम हो विशेष|
गजानन प्यारा लगे||
बैठी हूॅ मै मंदिर मे आके|
पूरे करो सब काज हमारे||
सुनो भक्तो की अर्जी गणेश|
गजानन प्यारा लगे||
मैं तो पूजूगी गौरी गणेश|
गजानन प्यारा लगे||
बोलो गजानन महाराज की जय🙏🙏
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए



