"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

Sohar Geet || भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा भतीजा हमारा || Jaccha Baccha Geet
सोहर गीत
संकलित एवं सत्यापित: Gunjan Upadhyay — भजन लेख टीम
जोड़ा गया: 16 दिसंबर 2024
गीत का अर्थ
यह सोहर गीत भतीजे के जन्म की खुशी में भाभी से तिजोरी खोलकर नेग माँगने की मीठी माँग को दर्शाता है - छठी, काजल और पलने की हर रस्म पर नेग लेने की पारंपरिक परंपरा का उल्लेख है।
यह गीत कब और क्यों गाया जाता है
यह सोहर गीत बच्चे के जन्म पर छठी और नामकरण जैसी रस्मों के समय परिवार की महिलाओं द्वारा गाया जाता है।
गीत के बोल
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा भतीजा हमारा....(2)
भैया घर में नहीं ,चाबी नहीं मिलती......(2)
भाभी करना ना कोई बहाना, आज जन्मा भतीजा हमारा......
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा......
आई आई है आज छठी की बहार.....(2)
नेग लेने का दिन है हमारा, आज जन्मा भतीजा हमारा......
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा.......
आई आई है आज काजल की बहार .....(2)
आज खुशियों का दिन है हमारा, आज जन्मा भतीजा हमारा......
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा.......
आई आई है आज पलने की बहार....(2)
झूला झूले भतीजा हमारा, आज जन्मा भतीजा हमारा......
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा.......
लेलो लड्डू बताशा और पेड़ा....(2)
ऐसा मोका मिले ना दोबारा, आज जन्मा भतीजा हमारा......
भाभी खोलो तिजोरी का ताला आज जन्मा.......
दिल दबाकर अपना समर्थन दिखाइए